राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर एवं मे.मगध शुगर एवं एनर्जी लि. के मध्य दि. 14.2.2025 को हुये एम.ओ.यू. के क्रम में राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर में दि. 28.5.2025 से 30.5.2025 तक मे.मगध शुगर एवं एनर्जी लि. के कार्यकारियों हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की निदेशक, प्रो.सीमा परोहा ने पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया।
कार्यक्रम के संयोजक श्री अनूप कुमार कनौजिया ने बताया कि इस अवसर पर प्रशिक्षण हेतु आये कार्यकारियों को विभिन्न सत्रों में विविध विषयों यथा-भारतीय एवं वैश्विक परिदृश्य में शुगर एवं इथेनाल-एक दृष्टिकोण, गन्ने की फसल – उत्पादन, निरीक्षण एवं प्रजातियों का संतुलन, रा रिफाइंड शुगर प्लांट डबल सल्फिटेशन प्रक्रिया में -गर्म, ठंडा, ताजे जल का संतुलन, शुगर प्लांट से निकले हुये उपोत्पादों यथा-बगास, मोलासेस, प्रेस मड आदि का उपयोग, शर्करा उद्योग में उर्जा उत्पादन एवं बचत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संस्थान के विषय विशेषज्ञों द्वारा सारगर्भित व्याख्यान दिये गये।
सेमीनार में आये प्रतिभागियों का स्वागत करते हुये संस्थान की निदेशक, प्रो.सीमा परोहा ने कहा कि वर्तमान समय में पारंपरिक चीनी मिलों को केवल चीनी बनाने के लिये चलाना उतना फायदेमंद नहीं रह गया है। परिवर्तन के युग में हमको भी समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुये इससे चीनी निर्माण के साथ -साथ इथेनाल, ऊर्जा एवं अन्य उपोत्पादों के उचित उपयोग से अपना राजस्व बढ़ाना होगा। चीनी मिलों को केवल कुछ महीन न चलाकर पूरे वर्ष भर चलाने की व्यवस्था मिल मालिकों और कर्मियों दोनों के लिये फायदे का सौदा है।
कार्यक्रम के समापन सत्र में 30.5.2025 को प्रतिभागियों को प्रो.सीमा परोहा, निदेशक द्वारा प्रमाणपत्र वितरित किये गये।
कार्यक्रम के सह-संयोजक, श्री महेन्द्र कुमार यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिये पधारे प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर

S
Sugar Times Team
Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.
Related Intelligence

Technology
Advanced Sugarcane Research Centre to Be Set Up in Coimbatore with Rs 90 Crore Investment
3 Aug 2026

Technology
AI-Powered Yield Intelligence Set to Transform India's Sugarcane Sector as SeeTree Partners with Human Ventures
15 Jul 2026

Technology
ZLD Technologies Take Centre Stage at SED Jodhpur Conclave 2026, Highlighting Sustainable Water Management for Industry
11 Jul 2026
Leave a Reply
Log in to leave a comment.