Breaking News
No breaking news at the moment
Market Data
Sugar (Kolhapur)₹3,845/qtl 1.2%Ethanol (C-heavy)₹56.8/L 0.4%Sugarcane FRP₹340/qtlMolasses₹11,200/T 0.8%Sugar (Kolhapur)₹3,845/qtl 1.2%Ethanol (C-heavy)₹56.8/L 0.4%Sugarcane FRP₹340/qtlMolasses₹11,200/T 0.8%

उत्तराखंड में लक्सर चीनी मिल ने 149.82 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की

By Sugar Times Team

23 April 2025

उत्तराखंड में लक्सर चीनी मिल ने 149.82 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की

काशीपुर : उत्तराखंड में गन्ना पेराई सीजन खत्म हुआ है, और इस सीजन में प्रदेश की आठ चीनी मिलों ने कुल मिलाकर 391.23 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, लक्सर चीनी मिल ने प्रदेश की अन्य चीनी मिलों से सर्वाधिक 149.82 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की। सितारगंज चीनी मिल में पिछले साल की अपेक्षा 14 लाख कुंतल से अधिक गन्ना पहुंचा। बाजपुर और नादेही चीनी मिल में पिछले साल की तुलना में कम गन्ना आपूर्ति हुई।विभागीय अधिकारियों के अनुसार नादेही, काशीपुर, बाजपुर में रेड रोट बीमारी के चलते गन्ने का उत्पादन कम हुआ।

खबर में आगे कहा गया है की, प्रदेश में बाजपुर, नादेही, किच्छा, सितारगंज, डोईवाला, लिब्बरहेड़ी, इकबालपुर, लक्सर में चीनी मिल संचालित हैं। इस बार जहां प्रदेश में चीनी का उत्पादन पिछले साल की अपेक्षा बढ़ा वहीं जिले में चीनी उत्पादन 50 हजार क्विंटल कम हुआ है। इस बार बाजपुर में 23.12 लाख क्विंटल तो नादेही में 14.86 लाख क्विंटल ही गन्ने की पेराई की गई। जबकि किच्छा और सितारगंज चीनी मिल में पिछले साल की अपेक्षा अधिक गन्ना पहुंचा। किच्छा में जहां पिछली बार 30.09 लाख क्विंटल व सितारगंज में 23.46 लाख क्विंटल गन्ना पेराई की गई वहीं इस बार किच्छा में 30.90 तथा सितारगंज में 37.64 लाख क्विंटल गन्ना पहुंचा।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 23 April 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.