Breaking News
No breaking news at the moment
Market Data
Sugar (Kolhapur)₹3,845/qtl 1.2%Ethanol (C-heavy)₹56.8/L 0.4%Sugarcane FRP₹340/qtlMolasses₹11,200/T 0.8%Sugar (Kolhapur)₹3,845/qtl 1.2%Ethanol (C-heavy)₹56.8/L 0.4%Sugarcane FRP₹340/qtlMolasses₹11,200/T 0.8%

शामली चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र का शत प्रतिशत गन्ना भुगतान, किसानों में ख़ुशी का माहोल

By Sugar Times Team

31 May 2025

शामली चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र का शत प्रतिशत गन्ना भुगतान, किसानों में ख़ुशी का माहोल

शामली : अपर दोआब शुगर मिल के यूनिट हैड प्रदीप कुमार सालान ने कहा कि, त्रिवेणी समूह द्वारा पेराई सत्र 2024-25 में खरीदे गये शत प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान समिति व किसानों को भेज दिया गया है। शुक्रवार को शामली शुगर मिल में जानकारी देते हुए यूनिट हैंड प्रदीप कुमार सालार ने बताया कि, शामली चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र 2024-25 में कुल 85.84 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद का 316.31 करोड़ का शत प्रतिशत भुगतान 30 मई को कर अपना वायदा पूरा कर दिया है।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, शामली चीनी मिल पेराई सत्र 2024-25 का शत प्रतिशत भुगतान करने वाली शामली जिले की पहली चीनी मिल बन गई है। यूनिट हैड द्वारा सभी किसानों द्वारा दिये सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए अपील की कि, सभी किसान ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रफल में उन्नतशील गन्ना प्रजातियों की बुवाई करे। गन्ने की प्रथम एवं द्वितीय पेडी में भी पैदावार बढ़ाये तथा चीनी मिल के गन्ना विभाग द्वारा चलाये जा रहे गन्ना विकास कार्यक्रम की गतिविधियों का अधिक से अधिक लाभ लेकर अपनी आमदनी बढाये। उन्होने किसानों से अपील की कि, गन्ना सर्वेक्षण के समय अपने खेतों पर उपस्थित रहकर सही-सही सर्वे-सट्टा करा ले, बेसिक कोटा बढ़ाये एवं समस्त गन्ना आगामी पेराई सत्र में अपनी चीनी मिल को ही सप्लाई करें।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 31 May 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.