Breaking News
No breaking news at the moment
Market Data
Sugar (Kolhapur)₹3,845/qtl 1.2%Ethanol (C-heavy)₹56.8/L 0.4%Sugarcane FRP₹340/qtlMolasses₹11,200/T 0.8%Sugar (Kolhapur)₹3,845/qtl 1.2%Ethanol (C-heavy)₹56.8/L 0.4%Sugarcane FRP₹340/qtlMolasses₹11,200/T 0.8%

बरेली में नई चीनी मिल की स्थापना का प्रयास जारी: मंत्री

By Sugar Times Team

28 May 2025

बरेली में नई चीनी मिल की स्थापना का प्रयास जारी: मंत्री

बरेली (उत्तर प्रदेश): बरेली व मुरादाबाद मंडल की संयुक्त खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि, प्रदेश की चीनी मिलों द्वारा गन्ना मूल्य का 85 फीसदी भुगतान हो गया है। बरेली में नई चीनी मिल की स्थापना का प्रयास जारी है। कृषि मंत्री ने कहा कि दलहन, तिलहन, गन्ना सहित अन्य फसलों का उत्पादन तेजी से बढ़ा है। पहले प्रति हेक्टेयर 600 क्विंटल से भी कम गन्ना होता था, जो अब 828 क्विंटल के करीब है। प्रदेश में 121 चीनी मिलें चल रही हैं। 10 को पुनर्जीवित किया गया है।

उन्होंने कहा, इस साल 25 मई तक 34,892 करोड़ रुपये के गन्ने की खरीद हुई है। इसमें से 29,903 करोड़ रुपये यानी 85 प्रतिशत भुगतान भी हो गया है। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी किसानों को संबोधित किया। इस मौके पर बरेली की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीएम अविनाश सिंह, मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। गोष्ठी में विभिन्न विभागों की ओर से किसानों को योजनाओं आदि की जानकारी देने के लिए स्टॉल भी लगाए गए थे। मुख्य अतिथि ने प्रमुख सचिव (कृषि) रविंद्र कुमार के साथ उनका निरीक्षण किया।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 28 May 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.