Breaking News
No breaking news at the moment
Market Data
Sugar (Kolhapur)₹3,845/qtl ▲1.2%Ethanol (C-heavy)₹56.8/L ▲0.4%Sugarcane FRP₹340/qtlMolasses₹11,200/T ▼0.8%Sugar (Kolhapur)₹3,845/qtl ▲1.2%Ethanol (C-heavy)₹56.8/L ▲0.4%Sugarcane FRP₹340/qtlMolasses₹11,200/T ▼0.8%

बिहार: पश्चिम चंपारण जिले में 5 हजार लीटर एथेनॉल बरामद, तीन गिरफ्तार

By Sugar Times Team

1 January 2025

बिहार: पश्चिम चंपारण जिले में 5 हजार लीटर एथेनॉल बरामद, तीन गिरफ्तार

पटना : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर लगभग 5 हजार लीटर एथेनॉल बरामद किया। पुलिस ने पलिया गांव से एक टैंकर, एक बोलेरो और 31 ड्रमों में रखे एथेनॉल को बरामद किया। इस दौरान तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिनमें जिला गया के शिवनंदन प्रसाद, महेश यादव और रामनगर थाना के राजकिशोर साह शामिल है।

प्रभात खबर में प्रकाशित खबर के मुताबिक,पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर इस छापेमारी का नेतृत्व एसडीपीओ नंदजी प्रसाद ने किया। उनके साथ थानाध्यक्ष ललन कुमार और अन्य पुलिस बल भी मौजूद थे। यह एथेनॉल विभिन्न अन्य पदार्थों से मिलाकर पेट्रोल बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। एसडीपीओ नंदजी प्रसाद ने बताया कि,यह कार्रवाई बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से एथेनॉल के व्यापार को रोकने के लिए की गई थी।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 1 January 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.