Breaking News
No breaking news at the moment
Market Data
Sugar (Kolhapur)₹3,845/qtl 1.2%Ethanol (C-heavy)₹56.8/L 0.4%Sugarcane FRP₹340/qtlMolasses₹11,200/T 0.8%Sugar (Kolhapur)₹3,845/qtl 1.2%Ethanol (C-heavy)₹56.8/L 0.4%Sugarcane FRP₹340/qtlMolasses₹11,200/T 0.8%

उप गन्ना आयुक्त ने सर्वेक्षण, बकाया भुगतान से संबंधित समीक्षा बैठक की

By Sugar Times Team

17 May 2025

उप गन्ना आयुक्त ने सर्वेक्षण, बकाया भुगतान से संबंधित समीक्षा बैठक की

मेरठ (उत्तर प्रदेश) : प्रदेश में गन्ना सर्वेक्षण का काम तेजी से चल रहा है, और इस पर गन्ना विभाग द्वारा कड़ी निगरानी राखी गई है। मेरठ परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने शुक्रवार को गन्ना सर्वेक्षण, गन्ना विकास एवं बकाया भुगतान से संबंधित समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी चीनी मिलों और गन्ना अधिकारियों को गन्ना सर्वेक्षण 2025-26 को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, सर्वेक्षण करते समय किसानों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

मिश्र ने कहा कि, गन्ने की फसल में पायरिला, टॉप बोरर आदि का प्रभाव देखा जा रहा है। ऐसी स्थिति में कीट आदि लगने पर किसानों को केवल प्रमाणिक एवं उच्च गुणवत्ता युक्त कीटनाशकों का ही वितरण किया जाए। सभी मिलों को गन्ना मूल्य भुगतान समय से पूरा करने के निर्देश दिए। किसानों के बकाया भुगतान को प्राथमिकता से करने के उन्होंने निर्देश दिए।इस मौके पर मंडल के सभी जिलों के जिला गन्ना अधिकारी, गन्ना समिति सचिव, शुगर मिल प्रतिनिधि आदि शामिल रहें।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 17 May 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.