गन्ना समितियों में व्यवसाय के लिए महिलाओं को मिलेगा नि:शुल्क स्थान
प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आर्थिक ऊश्प से सशक्त बनाने के लिए गन्ना समितियों में नि:शुल्क स्थान उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रेरणा कैंटीन और अपने उत्पादों के प्रदर्शन व बिक्री के लिए जगह दी जाएगी। इसके लिए चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बीच समझौता किया गया है। गन्ना आयुक्त मिनिस्टी एस. ने बताया किं प्रदेश की गन्ना सहकारी समितियां अपने परिसरों में उपलब्ध खाली या अतिरिक्त स्थान को महिला स्वयं सहायता समूहों को उपलब्ध कराएंगी। इनके उपयोग के लिए शुरुआती दो वर्षों तक कोई किराया नहीं लिया जाएगा। दो साल बाद स्वयं सहायता समूहों को केवल ५०ज्ञ् किराया ही देना होगा, जो जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित सर्किल रेट के अनुसार तय किया जाएगा। गन्ना समितियों द्वारा उपलब्ध कराए गए स्थान का स्वामित्व पूरी तरह संबंधित समिति के पास ही रहेगा। इससे सरकारी परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। प्रेरणा कैंटीन और डिस्प्ले/मार्वेâटिंग सेंटर के माध्यम से महिलाएं अपने हस्तनिर्मित और घरेलू उत्पादों को बेच सकेंगी। इनमें खाद्य पदार्थों के अलावा सोलर लैंप, हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद और अन्य स्थानीय वस्तुएं शामिल हैं। इससे महिलाओं की आय बढ़ेगी और स्थानीय उत्पादों को भी एक संगठित बाजार मिलेगा।



