Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

कासगंज: मक्का से एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग प्रयासरत

By Sugar Times Team

27 February 2025

कासगंज: मक्का से एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग प्रयासरत

कासगंज, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश मक्का से एथेनॉल उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। केंद्र सरकार भी समय से पहले ही E20 समिश्रण लक्ष हासिल करने की कगार पर है। केंद्र सरकार अब अपना लक्ष्य और बढ़ाने पर विचार का रही है। इसके चलते किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा मक्का उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार कृषि विभाग भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान ने एथेनॉल उद्योगों के कैचमेंट क्षेत्र में मक्का उत्पादन वृद्धि परियोजना के तहत जिले के 34 एकड़ क्षेत्र में संकर प्रजाति की खेती कराई जाएगी। इसके लिए 34 किसानों को बीज उपलब्ध कराया गया।

भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान के शोधकर्ता तुषार यादव ने किसानों को संकर मक्का प्रजाति पी-1899 बीज का वितरण किया। उन्होंने किसानों को वसंत ऋतु में मक्का की सिंचाई, पोषक तत्व प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण और कटाई उपरांत मक्का प्रसंस्करण तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने कहा कि क्षेत्र में इस अभिनव पहल से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्हें मक्का बिक्री के लिए डिस्टिलरी उद्योगों से सीधे जोड़ा जा रहा है, इससे बिचौलियों और दलालों की भूमिका समाप्त होगी। मक्का उत्पादन के क्षेत्र में भविष्य के लिए एक बड़ा अवसर मिलेगा। इस दौरान उप निदेशक महेंद्र सिंह, आनंद कुमार उपस्थित रहे। सरकार की इस पहल से एथेनॉल उत्पादन को काफी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 27 February 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.