Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने चीनी मिल को किसानों का बकाया भुगतान के निर्देश दिए

By Sugar Times Team

18 November 2024

राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने चीनी मिल को किसानों का बकाया भुगतान के निर्देश दिए

पीलीभीत : गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड बरखेड़ा इकाई के प्रमुख आशीष त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारियों, सुबोध कुमार गुप्ता और हरीश ज्याला को अपने कैंप कार्यालय में बुलाकर गन्ना मूल्य भुगतान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा, मिलों को किसानों का भुगतान प्राथमिकता से करना चाहिए।उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि, चीनी मिल द्वारा प्रस्तुत किए गए गन्ना मूल्य भुगतान के शेड्यूल के अनुसार भुगतान हो रहा है या नहीं। इस पर अधिकारियों ने राज्यमंत्री को संतोषजनक जवाब दिया।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, चीनी मिल अधिकारियों ने बताया कि, अब तक 25 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है और अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान 15 दिसंबर तक पूरा कर दिया जाएगा। इस पर राज्यमंत्री ने चीनी मिल अधिकारियों एवं प्रबंधन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र पूरा करें और वर्तमान सीजन के भुगतान में भी कोई देरी नहीं होनी चाहिए। मिल अधिकारियों ने राज्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा तथा क्षेत्र के गन्ना किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 18 November 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.