Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

Barabanki News: मिल चलने से पहले किसानों को मिलेगी गन्ना पर्ची

By Sugar Times Team

21 October 2024

Barabanki News: मिल चलने से पहले किसानों को मिलेगी गन्ना पर्ची

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कम जोत के किसानों को मिल चलने के पहले ही गन्ना आवक पर्ची मिलेगी। सिद्धौर ब्लॉक के गांव अचकामऊ शरदकालीन गन्ना बोआई गोष्ठी में चीनी मिल के अधिकारियों ने शासन द्वारा गन्ना खरीद नीति में सुधारों की जानकारी दी।

रविवार को गोष्ठी में चीनी मिल हैदरगढ़ के उप प्रबंधक गन्ना डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि किसान शरदकालीन गन्ना बोआई में सहफसल के रूप में आलू, लहसुन, धनिया, सरसों आदि की बोआई कर आय दोगुना कर सकते हैं। वर्तमान में गन्ना की अधिक उत्पादन वाली प्रजातियों की बोआई करें। अधिक प्रचलित सीओ 0238 प्रजाति की बोआई कम से कम करे क्योंकि इसमे लाल सड़न रोग फैल रहा है जो गन्ना का कैंसर है। इसकी बोआई करने पर ट्राइकोडर्मा दवा का प्रयोग अवश्य करें। गन्ना नई खरीद नीति में पहली बार गन्ना बोआई करने वाले किसानों सातवें पक्ष की जगह छठे पक्ष में पर्ची मिलने से 15 दिन पहले गन्ना उठने से लाभ होगा। 15023 प्रजाति गन्ना की 20 प्रतिशत पर्ची पहले व दूसरे पक्ष में मिल जाएगी। छोटे किसानों को पर्ची पहले पक्ष में मिलने से अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। काफी समय से बारिश नहीं हुई है किसान खड़े खेत में सिंचाई करें। मिल के रीजनल हेड जगदीश यादव किसानों को मिल से दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। किसान विक्रमा सिंह, बचान सिंह, लाखचंद, अरविंद वर्मा मौजूद रहे।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 21 October 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.