बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल खंभारखेड़ा ग्राम मिदनिया के कृषक कुलवंत सिंह पुत्र जसवीर सिंह द्वारा मानसून गन्ना बुआई की शुरूआत पूजा-पाठ के साथ की गयी। कृषक द्वारा अगेती गन्ना प्रजाति को. लख. 16202 एवं को.शा. 18231 की बुवाई ट्रेंच (4 फिट) विधि, सिंगल बड एवं सहफसल के साथ की गयी। गन्ना बुवाई के दौरान चीनी मिल के महाप्रबन्धक (गन्ना) पुष्पेन्द्र ढाका एवं सहायक महाप्रबन्धक (गन्ना) राजेन्द्र सिंह समेत चीनी मिल के क्षेत्रीय अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सैकड़ों कृषक उपस्थित रहे। इस मौके पर चीनी मिल के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता का संदेश कृषकों में साझा करते हुए बताया कि गन्ने में लगने वाले पोक्का बोइंग रोग की रोकथाम हेतु कॉपर ऑक्सिक्लोराइड दवा का स्प्रे करें, इस उपयुक्त समय में गन्ने की बंधाई एवं मिट्टी चढ़ाई आदि का कार्य पूर्ण कर लें। आगामी गन्ना बुवाई ट्रेंच विधि से करें तथा इस विधि से गन्ना बुवाई करने के लाभों के बारे में बताया|
खंभार खेड़ा में प्रारंभ हुई गन्ना बुवाई

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.
Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**
Leave a Reply
Log in to leave a comment.