Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

Farrukhabad News: चीनी मिल ने 3.24 करोड़ का किया गन्ना मूल्य भुगतान

By Sugar Times Team

26 December 2023

Farrukhabad News: चीनी मिल ने 3.24 करोड़ का किया गन्ना मूल्य भुगतान

कायमगंज :- चीनी मिल में गन्ना ले जाने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है। मिल ने चालू पेराई सत्र में 10 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने के मूल्य का 3.24 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है।

किसान सहकारी चीनी मिल नए पेराई सत्र का शुभारंभ 27 दिसंबर को हुआ था। इसके बाद तीन दिन गन्ना एकत्र करने में लगे। जब गन्ना एकत्र हुआ तो मिल हाउस में टरबाइन का कूलर धोखा दे गया। इससे शुरुआत में पेराई कार्य सुचारू रूप से नहीं चल सका।

इसके बावजूद मिल ने पिछले साल के मुकाबले 24 दिसम्बर तक पेराई ज्यादा कर ली है। मिल ने 24 दिसंबर तक 2,63900 क्विंटल गन्ने की पेराई कर ली है, जो पिछले साल से पांच हजार क्विंटल ज्यादा है। इससे अब तक 20890 क्विंटल चीनी बन चुकी है।
पिछले साल इतने समय में 19850 क्विंटल चीनी बनी थी। पिछले साल के मुकाबले इस साल चीनी बनाने की औसत का परता भी ज्यादा निकल रहा है।

जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि किसान पर्ची व मैसेज के हिसाब से चीनी मिल को साफ सुथरा गन्ना उपलब्ध कराते रहें। इससे मिल लक्ष्य को पूरा कर बेहतर रिकवरी दे सके।

उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले मिल में 24 दिसंबर तक 5 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई अधिक की है। इससे 1040 क्विंटल चीनी भी अधिक बनी है। पिछले साल 8.70 रिकवरी आ रही थी। इस साल 8.85 प्रतिशत रिकवरी निकल रही है। इससे चीनी मिल का लाभ बढ़ेगा।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 26 December 2023

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.