शामली:- अपर दोआब चीनी मिल शामली ने एक दिसंबर से शुरू होने वाले पेराई सत्र के लिए आगामी 29-30 नवंबर और एक दिसंबर के लिए 75 हजार से ज्यादा का गन्ना इंडेट जारी कर दिया है। शामली चीनी मिल ने 29 नवंबर के लिए 2100 क्विंटल, 30 नवंबर को 17 खरीद केंद्र के लिए 11 हजार क्विंटल, एक दिसंबर का 11 हजार क्विंटल खरीद केंद्रों और 51 हजार क्विंटल मिल गेट के लिए गन्ना इंडेट जारी किया है। शामली चीनी मिल की ओर से हवन यज्ञ के साथ गन्ना इंडेट का विधि-विधान से पूजन किया गया। बाद में शामली गन्ना सहकारी समिति को इंडेट जारी कर दिया।
सोमवार को अपर दोआब चीनी मिल शामली परिसर में गन्ना इंडेट के लिए विधि-विधान से पंडित ने पूजन किया। चीनी मिल अधिकारियों की ओर से 29 नवबर को खरीद केंद्रों का 2100 क्विंटल, 30 नवंबर को खरीद केंद्रो को 11 हजार क्विंटल, एक दिसंबर का खरीद केंद्रों का 11 हजार क्विंटल गन्ना और शामली चीनी मिल गेट का 51 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेट जारी किया गया है। शामली चीनी मिल का पेराई पूजन आगामी 29 नवंबर को होगा। एक दिसंबर को शामली चीनी मिल चालू हो जाएगा। इंडेट पूजन कार्यक्रम में यूनिट हैड प्रदीप सल्लार, गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, महाप्रबंधक आईटी हेड अखिलेश कुमार गुप्ता, उप गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा, नरेश कुमार, कवरपाल सिंह, दीपक श्योरान, अनिल कुमार सिंह, जसमेंद्र सिंह, विमल कुमार, सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
Shamli News: चीनी मिल का 29 नवंबर को पेराई पूजन, एक दिसंबर को चालू होगी मिल

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.
Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**
Leave a Reply
Log in to leave a comment.