कर्नाटक के हलियाल में अपनी चीनी इकाई में ईआईडी पैरी की नई 120 केएलपीडी डिस्टिलरी ने पूरी क्षमता पर वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है। एक नियामक फाइलिंग में ईआईडी पैरी ने कहा कि कर्नाटक के हलियाल में कंपनी की चीनी इकाई में डिस्टिलरी ने 21 मई, 2024 से अपनी पूरी क्षमता पर उत्पादन शुरू कर दिया है। ईआईडी पैरी चीनी उद्योग का एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। कंपनी न्यूट्रास्यूटिकल्स क्षेत्र में ऑर्गेनिक स्पिरुलिना और माइक्रो अल्गल उत्पादों में विश्व अग्रणी है। पैरीज़ स्पिरुलिना’ 3 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्रों के साथ दुनिया भर के 41 से अधिक देशों में बेचा जाता है। सूक्ष्म शैवाल उत्पादन के लिए न्यूट्रास्यूटिकल्स व्यवसाय के अत्यधिक विशिष्ट विनिर्माण प्लांट तमिलनाडु के ओरैयूर और सेवेरीपुरम में स्थित हैं। कंपनी अपनी सहायक कंपनियों पैरी शुगर रिफाइनरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से परिष्कृत चीनी और कृषि इनपुट व्यवसाय में भी महत्वपूर्ण उपस्थिति बनाए रखती है।
ईआईडी पैरी की नई डिस्टिलरी में शुरू होगा उत्पादन

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.
Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**
Leave a Reply
Log in to leave a comment.