Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

चीनी निर्यात करना घरेलू बाजार में बेचने से है ज्यादा फायदेमंद

By Sugar Times Team

14 August 2024

चीनी निर्यात करना घरेलू बाजार में बेचने से है ज्यादा फायदेमंद

द इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (इस्मा) सरकार से चीनी निर्यात की अनुमति देने की मांग कर रहा है, इससे चीनी मिलों की वित्तीय तरलता बढ़ेगी और किसानों को समय पर भुगतान हो सकेगा। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज तरुण साहनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ने कहा है कि भारत के लिए चीनी निर्यात करना घरेलू बाजार में बेचने से ज़्यादा फायदेमंद है, भले ही मौजूदा कीमतों में अंतर हो। उन्होंने एक पोर्टल के साथ बातचीत में कहा कि न्यूनतम विक्रय मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि उद्योग की स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। 2019 से एमएसपी अपरिवर्तित रहा है, जबकि इनपुट लागत, विशेष रूप से गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) काफी बढ़ गया है, जो अब ₹340 प्रति क्विंटल है। यह विसंगति उद्योग की लाभप्रदता को कम करती है और किसानों को भुगतान करने में बाधा डालती है। बढ़ती चीनी खपत और उच्च घरेलू उत्पादन अनुमानों को देखते हुए, एएसपी को एफआरपी के साथ संतुलित करना अनिवार्य है। यह संतुलन उद्योग को स्थिर करेगा, किसानों के हितों की रक्षा करेगा और चीनी की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। जिसका अंततः लाभ उपभोक्ताओं को होगा।

उन्होंने कहा कि उद्योग ने मई 2024 में 15 प्रतिशत की एथेनॉल मिश्रण दर हासिल कर ली है और 20 प्रतिशत मिश्रण के लक्ष्य हासिल करने के लिए ट्रैक पर है। एक साल से भी कम समय में ई- 20 की उपलब्धता भी बढ़कर 12,000 आउटलेट हो गई है। एक कदम आगे बढ़ते हुए, सरकार ने 183 इंडियन ऑयल स्थानों पर ई- 100 शुरू किया है। ये प्रयास 2025-26 तक 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में पर्याप्त प्रगति दर्शाते हैं। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड में हमारी दीर्घकालिक रणनीति भारत के एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) कार्यक्रम और आत्मनिर्भरता यात्रा में एक सक्रिय भागीदार बनकर अल्कोहल व्यवसाय को बढ़ाना है। हमने हाल ही में रानी नांगल में अपनी चीनी इकाई में 200 केएलपीडी मल्टी-फीड डिस्टिलरी चालू की है, जिससे हमारी कुल आसवन क्षमता बढ़कर 860 केएलपीडी हो गई है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 14 August 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.