Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

मुजफ्फरनगर: कोल्हू में गन्ने की पेराई शुरू हुई

By Sugar Times Team

27 August 2024

मुजफ्फरनगर: कोल्हू में गन्ने की पेराई शुरू हुई

मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश: एक तरफ जहां चीनी मिलें मरम्मत की कामों में जुटी है, वही दूसरी तरफ गन्ना विभाग आने वाले सीजन की तैयारियों में जुटा है। चीनी मिलों का नया पेराई सत्र शुरू होने में अभी कुछ माह का समयावधि हो, लेकिन कोल्हू में गन्ने की पेराई शुरू हो गई है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, बुढ़ाना रोड पर कोल्हू में गुड़ उत्पादन का काम शुरू हो गया है। फसल के पूरी तरह नहीं पकने के कारण गुड़ में मिठास के लिए यहां चीनी मिलानी पड़ रही है।

खबर में आगे कहा गया है की, हरसौली गांव में प्रत्येक वर्ष एक सितंबर को गन्ने की पेराई कोल्हू पर शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार यहां सोमवार से ही गुड़ उत्पादन शुरू हो गया है। कोल्हू संचालक मुस्तकीम बताते हैं कि, शाहपुर में किसान ने फसल समेत अपनी जमीन किसी ठेकेदार को बेच दी थी। जमीन पर गन्ने की कटाई शुरू हुई, तो गन्ने की सप्लाई की समस्या खड़ी हुई। किसानों ने उनसे इस बार एक सप्ताह पहले ही पेराई शुरू करने की मांग रखी। इसी वजह से कोल्हू तैयार कर गन्ने की खरीद शुरू कर दी गई है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 27 August 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.