Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

12लोन डिफॉल्ट मामले में सिंभावली ने रखा अपना पक्ष

By Sugar Times Team

13 September 2024

12लोन डिफॉल्ट मामले में सिंभावली ने रखा अपना पक्ष

साल 1930 में सिंभावली में स्थापित शुगर मिल पर पिछले 15 साल से संकट हैं। 2017 ईडी तथा कोर्ट में डिफाल्टर जैसे नियमों में फंसती आ रही है। केंद्र सरकार तक 56 सौ किसानों के नाम पर निकाल लिए गए ऋण से लेकर सात बैंकों से लिए गए ऋण का मामला ऑरियंटल, पंजाब और एसबीआई बैंक द्वारा दायर रिटों में मिल के स्वामित्व पर भी संकट आ गया है। बैंक द्वारा ऋण अदा न करने पर 2017 में दिल्ली की ऑरियंटल बैंक शाखा ने सीबीआई में मामला दर्ज कराया था जबकि एनसीएलटी कोर्ट ने दिवालिया घोषित कर दी थी। जिसके बाद जुलाई 2022 में एसबीआई और पंजाब नेशनल बैंक ने लखनऊ एनसीएलटी में डिफाल्टर के लिए वाद दायर किया था। जिसके खिलाफ सिंभावली शुगर मिल हाईकोर्ट की शरण पहुंच गई थी। हाईकोर्ट ने शुगर मिल की याचिका निरस्त करते हुए बैंकों द्वारा बार-बार मिल को लगभग 1300 करोड़ का ऋण देने के मामले में धोखाधड़ी की जांच सीबीआई से कराने के आदेश कर दिए थे। सिंभावली शुगर मिल हाईकोर्ट में याचिका निरस्त होने पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. सीबीआई से तो राहत मिल गई परंतु 11 जुलाई को आए एनसीएलटी कोर्ट के फैसले से इस बार मामला स्वामित्व तक पहुंच गया है।

आज भी सिस्टम में चल रहा बैंकों से लिया ऋण-मिल

सिंभावली शुगर मिल के प्रशासक प्रबंधक दिनेश शर्मा ने बताया कि मिल ने जो पैसा लोन पर लिया था वह आज भी मिल के सिस्टम में है। लोन का पैसा कही अन्य स्थान पर नहीं लगाया गया है। उन्होंने बताया पहले किसानों के नाम पर लोन लेने का मामला सीबीआई ने दर्ज किया था। जिसकी जांच चल रही है। परंतु बैंकों से जो मिल ने ऋण लिया है वह किसानों के हित में ही लगाया गया है।

 

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 13 September 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.