Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

सठियांव चीनी मिल के पांच जनपदों का रकबा बढ़ा

By Sugar Times Team

13 September 2024

सठियांव चीनी मिल के पांच जनपदों का रकबा बढ़ा

आजमगढ़ समेत आसपास के पांच जनपदों में खेती का दायरा बढ़ गया है। पिछले साल के मुकाबले इस बार इन जनपदों में गन्ने का रकबा करीब 2700 हेक्टेयर बढ़ा है। पिछले साल 12500 हेक्टेयर में खेती हुई थी। इस साल 15200 हेक्टेयर में किसानों ने बुवाई की है। उत्तर प्रदेश गन्ना और चीनी उत्पादन में साल दर साल तरक्की कर रहा है।

हिंदुस्तान के अनुसार आजमगढ़ के साथ ही मऊ, गाजीपुर, जौनपुर और वाराणसी के किसान आजमगढ़ के सठियांव चीनी मिल को गन्ना की आपूर्ति करेंगे। मिल में गन्ना आपूर्ति के लिए परिक्षेत्र के पांच जनपदों में हर साल की तरह इस साल भी गन्ना बुवाई का सर्वेक्षण कराया गया। यह सर्वेक्षण आजमगढ़ सहित मऊ, गाजीपुर, जौनपुर और वाराणसी में किया गया। पिछले तीन सालों में गन्ना क्षेत्र में बढ़ोतरी होते दिख रही है। 2024-25 में 15200 हेक्टेयर में गन्ना लगा है। पेराई सत्र 2023-24 में 12500 हेक्टेयर तथा पेराई सत्र 2022-23 में 10300 सौ हेक्टेयर में गन्ना की फसल की बुवाई हुई थी। बड़े पैमाने पर गन्ने की बुवाई होने के बाद पूर्वांचल के अलग- अलग जिलों में गुड़ का भरपूर उत्पादन होगा। पहले भी यहां गन्ना से काफी मात्रा में देसी गुड़ तैयार किया जाता था, लेकिन बीच में किसानों ने खेती कम कर दी थी। सठियांव मिल में चीनी का उत्पादन 247000 जबकि शीरा का उत्पादन 193000 क्विंटल हुआ है। अब गन्ना का दायरा बढ़ने के बाद चीनी और शिरा का उत्पादन और बढ़ जाएगा।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 13 September 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.