Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

चीनी मिलों को जोड़ने वाली सड़कों की जिम्मेदारी होगी पीडब्लूडी की

By Sugar Times Team

13 September 2024

चीनी मिलों को जोड़ने वाली सड़कों की जिम्मेदारी होगी पीडब्लूडी की

प्रदेश सरकार ने चीनी मिलों को जोडने वाली सड़कें बेहतर करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से चीनी मिलों की आवाजाही आसान होगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी है। लोक निर्माण विभाग इन सड़कों की मरम्मत के साथ ही चौड़ा करने का काम भी करेगा। सरकार ने इसके लिए इस साल बजट का आवंटन किया है। इन सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी पूरी तरह लोक निर्माण विभाग को दी गई है। गन्ना विभाग की सड़कें 4395 किलोमीटर

पर हर तरह के वाहनों का दबाव बढ़ गया है। ये सड़कें धीरे-धीरे पूरी तरह मुख्य यातायात का हिस्सा बन चुकी हैं। पहले गन्ना विभाग द्वारा चीनी मिलों के आसपास के वे क्षेत्र जहां पर गन्ने की पैदावार अधिक होती थी, वहां तक सड़कें बना दी जाती थीं। ये सड़कें अब भी गन्ना विभाग के पास ही हैं लेकिन इनका रखरखाव ठीक से नहीं हो पाता है। प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान ने बताया कि गन्ना विभाग की सड़कों की रखरखाव का काम अब नियमित रूप से पीडब्ल्यूडी करेगा। इन सड़कों को चौड़ा करने का काम भी तेजी से किया जाएगा। इसके लिए बजट का प्रबंध सरकार ने किया है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 13 September 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.