Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

उत्तर प्रदेश: गड़ौरा चीनी मिल जल्द ही शुरू होने की संभावना, किसानों को राहत

By Sugar Times Team

24 October 2024

उत्तर प्रदेश: गड़ौरा चीनी मिल जल्द ही शुरू होने की संभावना, किसानों को राहत

महाराजगंज : गड़ौरा चीनी मिल के वाइस प्रेसिडेंट ओपी सिंह ने न्यूज़ 18 को बताया कि, मिल का संचालन शुरू करने के लिए बहुत ही तेजी से काम किया जा रहा है। इससे जिले के किसानों को बड़ी राहत मिल गई है, क्योंकि किसानों को अब अपनी फसल बेचने के लिए तकलीफ नही उठानी होगी। पिछले दो साल से मिल बंद पड़ी थी, और स्थानीय किसानों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अब गड़ौरा मिल के फिर से चालू होने की प्रक्रिया शुरू होने से किसानों में ख़ुशी का माहोल है।

वाइस प्रेसिडेंट ओपी सिंह ने कहा की, 10 से 15 नवंबर तक मिल को शुरू करने के प्रयास किये जा रहे है। मिल के शुरू हो जाने से 25,000 किसान परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। इस मिल में प्रतिदिन 45,000 टन गन्ने की पेराई की जा सकती है। मिल के जनरल मैनेजर प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि, मिल के संचालन से लगभग 700 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा, मिल पर किसी भी तरह की देनदारी नहीं है, जो इसके संचालन को और भी सरल बनाएगी। मजदूर इस शुगर मिल के फिर से खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 24 October 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.