Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

उत्तर प्रदेश: मलकपुर मिल 26 अक्टूबर, बागपत और रमाला मिल 29 अक्टूबर से पेराई शुरू करेगी

By Sugar Times Team

25 October 2024

उत्तर प्रदेश: मलकपुर मिल 26 अक्टूबर, बागपत और रमाला मिल 29 अक्टूबर से पेराई शुरू करेगी

बागपत : उत्तर प्रदेश में 2024- 25 पेराई सीजन का आगाज हो गया है। कई चीनी मिलों ने पेराई की तैयारी शुरू कर दी है, जबकि कई मिलें शुरू हो चुकी है। बागपत जिले में मलकपुर शुगर मिल में नए पेराई सत्र का शुभारंभ 26 अक्टूबर से हो जाएगा। मिल प्रबंधन ने 26 और 27 अक्टूबर का गन्ना इंडेंट भी जारी कर दिया है। वहीं, बागपत और रमाला शुगर मिल में 29 अक्टूबर को पूजन होगा। इसके बाद पांच या छह नवंबर से इन दोनों मिलों में भी गन्ना पेराई शुरू हो जाएगी।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, मलकपुर शुगर मिल पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है। तमाम धरना-प्रदर्शन के बावजूद मिल प्रबंधन ने किसानों के बकाए का भुगतान नहीं किया है। जिला गन्ना अधिकारी अमर प्रताप सिंह ने बताया कि, मलकपुर शुगर मिल में 26 अक्तूबर से गन्ना पेराई शुरू हो जाएगी। इसके लिए मिल प्रबंधन द्वारा 26 और 27 अक्टूबर का गन्ना इंडेंट भी जारी कर दिया है। किसानों के पास भी गन्ना पर्चियां पहुंचनी शुरू हो गई है। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि, बागपत और रमाला सहकारी मिल में 29 अक्टूबर को पूजन होगा। इसी के साथ दोनों मिलों का पेराई सत्र शुरू हो जाएगा। जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री केपी मलिक पूजन के साथ करेंगे।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 25 October 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.