Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत जिले में इस पेराई सीजन से पूरी प्रक्रिया होगी पेपरलेस

By Sugar Times Team

6 November 2024

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत जिले में इस पेराई सीजन से पूरी प्रक्रिया होगी पेपरलेस

पीलीभीत: जिले में पेराई सीजन जल्द ही शुरू होगा। इस सिन में लगभग एक लाख 98 हजार किसान चीनी मिलों को गन्ने की आपूर्ति करेंगे। इस सीजन की सबसे ख़ास बात यह है की, इन सभी किसानों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस पर्ची भेजी जाएगी, जो पूरी तरह से पेपरलेस होगी। एलएच चीनी मिल ने अपना इंडेंट दे दिया है। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार,सबसे पहले बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा में गन्ना पेराई शुरू की जाएगी। इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पीलीभीत जनपद में एलएच चीनी मिल पीलीभीत, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा, दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर, दि किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर संचालित हो रही है।

जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने कहा कि, नए पेराई सीजन की तैयारियां पूरी हुई है। आठ नवंबर को बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल में गन्ना पेराई शुरू होगी। इसके बाद एलएच चीनी मिल में 11 नवंबर, बीसलपुर चीनी मिल में 20 नवंबर, पूरनपुर चीनी मिल में 25 नवंबर को पेराई शुरू होगी। चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ना क्रय केंद्र स्थापित करा दिए गए हैं, जहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गन्ना किसान को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 6 November 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.