Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

Basti News: आज से शुरू होगा बभनान चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल

By Sugar Times Team

19 November 2024

Basti News: आज से शुरू होगा बभनान चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल

शुक्रवार से किसानों को निर्गत हो रही है गन्ना पर्ची एसएमएस

बभनान चीनी मिल में पेराई सत्र 2024-25 का शुभारंभ 21 नवंबर से शुरू हो रहा है, जबकि मंगलवार से गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल शुरू हो जाएगी। इसके लिए गन्ना विभाग व चीनी मिल की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गन्ना किसानों को शुक्रवार से पर्ची का एसएमएस उनके मोबाइल पर भेजा जा रहा है।

बभनान चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना दिनेश राय ने बताया कि गोंडा व बस्ती जिला मिलाकर कुल 79 गन्ना क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जहां किसान अपने गन्ने की तौल करा सकेंगे, जबकि चीनी मिल गेट पर 21 नवंबर से गन्ने की तौल की जाएगी। उन्होंने बताया कि गन्ना किसानों के मोबाइल पर पर्ची का एसएमएस भेजा जा रहा है। एसएमएस मिलने के बाद ही किसान अपने गन्ने की तैयारी शुरू करेंगे।
महाप्रबंधक गन्ना ने बताया कि पहले दिन 40 से 45 क्रय केंद्रों पर ही तौल होने की उम्मीद है। अन्य केंद्रों पर भी एक-दो दिन में व्यवस्थाएं शुरू हो जाएंगी। पहले दिन लेबर व गन्ना ढोने वाले वाहनों को लेकर कुछ समस्या आती है, जिसे दूर किया जा रहा है। सहकारी गन्ना विकास समिति गौर के सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 19 नवंबर से शुरू हो रहे गन्ना तौल के लिए समिति ने क्षेत्र में 36 गन्ना किसानों के मोबाइल पर पर्ची के लिए एसएमएस भेजा है, जबकि 20 नवंबर के लिए 144 एसएमएस एवं 21 नवंबर के लिए 336 एसएमएस गन्ना पर्ची के लिए किसानों के मोबाइल पर भेजे गए हैं।
Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 19 November 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.