Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

बिहार के गन्ना किसानों को खुशखबरी: गन्ना के मूल्य में 20 रुपये की बढ़ोतरी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान

By Sugar Times Team

24 December 2024

बिहार के गन्ना किसानों को खुशखबरी: गन्ना के मूल्य में 20 रुपये की बढ़ोतरी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान

पटना : बिहार के गन्ना किसानों के लिए ख़ुशी की खबर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण में किसानों के गन्ना मूल्य में कम से कम 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किये जाने का एलान किया। राज्य सरकार द्वारा गन्ना उत्पादन और चीनी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री कुमार ने ‘प्रगति यात्रा’ के पहले दिन सोमवार को अधिकारियों को गन्ना के मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किये जाने का निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, दस रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी पहले ही की जा चुकी है। इसके अलावा 10 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी इसी सीजन से और की जाएगी, जिसका व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। राज्य सरकार के इस फैसले का फायदा प्रदेश के हजारों गन्ना किसानों को होगा। उन्होंने कहा कि, अमवा मन (सेनुआरिया) रूलही में विद्युत पावर ग्रिड का निर्माण किया जायेगा। इससे बेतिया क्षेत्र के लोगों को बिजली की आपूर्ति हो सकेगी।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 24 December 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.