Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

उत्तराखंड: बारिश से गन्ना फसल को हुआ लाभ, किसानों को राहत

By Sugar Times Team

30 December 2024

उत्तराखंड: बारिश से गन्ना फसल को हुआ लाभ, किसानों को राहत

रुड़की : क्षेत्र में दो दिनों तक हुई बारिश से गेहूं, सरसों और हरे चारे और गन्ने आदि की फसल को लाभ मिला है। शुक्रवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी। शनिवार देर शाम तक बारिश शुरू थी। यह फसल गन्ना समेत अन्य फसलों को काफी फायदा हुआ है, और किसानों को काफी राहत मिली है।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, किसान पंकज छावड़ी, मिंटू सिंह, बॉबी कश्यप, निखिल और रक्षित आदि का कहना है कि फिलहाल गेहूं और सरसों की फसल को सिंचाई की जरूरत थी। दो दिनों तक हुई बारिश से फसलों को काफी लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि, किसानों को अब फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। किसानों का कहना है कि बारिश से गन्ने और हरे चारे को भी लाभ मिला है। हालांकि फिलहाल गन्ने की कटाई रोकनी पड़ेगी। कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी मोहम्मद ताहिर के अनुसार, बारिश से गेहूं और सरसों की अगेती फसल को लाभ मिला है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 30 December 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.