Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

उत्तर प्रदेश: बजाज चीनी मिल द्वारा कृषक गोष्ठी का आयोजन

By Sugar Times Team

7 March 2025

उत्तर प्रदेश: बजाज चीनी मिल द्वारा कृषक गोष्ठी का आयोजन

लखीमपुर खीरी : बजाज चीनी मिल द्वारा कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया था। गोष्ठी में चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना पीएस चतुर्वेदी,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर और मिल परिक्षेत्र के किसानों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ महा प्रबन्धक गन्ना ने किसानों से गन्ना बुवाई से पूर्व गहरी जुताई करने की अपील की। उन्होंने कहा, जमीन की निचली परतें कड़ी हो चुकी हैं। किसान ट्रेंच विधि से गन्ना बुआई करें और गन्ने के ऊपरी एक-तिहाई हिस्से को बीज में प्रयोग करके शेष भाग को मिल में आपूर्ति कर दे।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, प्रबंधक गन्ना सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने पेड़ी गन्ने की अच्छी उपज प्राप्त करने के लिए गन्ना कटाई के तुरन्त बाद सिचाई करके 75 किलो ग्राम यूरिया प्रति एकड़ की दर से प्रयोग करने की सलाह दी। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने विभिन्न विभागीय योजनाओं तथा उनमे देय अनुदान के बारे में तथा बसंत कालीन बुवाई में ध्यान देने योग्य आवश्यक बातें, प्रजातियों,ड्रिप सिंचाई महिला स्वयं सहायता समूह से उत्पादित सीडलिंग के लगाने के लाभ, फार्म मशीनरी बैंक, नैनो यूरिया तथा अन्य दवाइयां आदि के बारे में जानकारी दी। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व प्रधान जितेन्द्र कुमार शुक्ल ने की।इस अवसर पर प्रबन्धक गन्ना सत्येन्द्र कुमार मिश्र, सहायक गन्ना अधिकारी रावेन्द्र कुमार, कृषक राकेश मिश्र,ओमप्रकाश यादव ,अनिल वर्मा ,केदारनाथ वर्मा,राजेश कुमार सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 7 March 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.