Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

वेव इण्डस्ट्रीज प्रा० लि० इकाई – बुलन्दशहर वेव समूह का वादा। उत्पादन ज्यादा।।

By Sugar Times Team

14 April 2025

वेव इण्डस्ट्रीज प्रा० लि० इकाई – बुलन्दशहर वेव समूह का वादा। उत्पादन ज्यादा।।

वेव इण्डस्ट्रीज प्रा० लि० समूह की बुलन्दशहर इकाई में टॉप बोरर के यान्त्रिक नियन्त्रण हेतु चलाया जा रहा महा अभियान।

वेव समूह की सभी चीनी मिल इकाईयों में टॉप बोरर के नियन्त्रण हेतु शूट बोरर कटिंग का महा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत चीनी मिलों से सम्बन्धित सभी ग्रामो में शूट कटिंग करायी जा रही है, कृषक प्रक्षेत्र पर चीनी मिलों द्वारा शूट कटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रशिक्षित श्रमिकों की टोली निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, साथ ही साथ इस अभियान को वृहद रूप से संचालित करने के उददेश्य से प्रत्येक गाँव व एकत्रित शूट की जॉच के पश्चात 25 रू0 / कि०ग्राम की दर से भुगतान कराया जा रहा है। एवं प्रत्येक किसान हेतु सस्ते दामों पर लाइट ट्रेप फिरोमन ट्रेप भी लगवाये जा रहे है।

वेव समूह के उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह जी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उददेश्य टॉप बोरर की पहली पीढ़ी को समाप्त करना है। जिससे की कृषको की गन्ना फसल की पैदावार में होने वाले नुकसान से बचाया जा सके एवं समस्त कृषको की फसल को सुरक्षित रखा जा सके।

उपरोक्त के क्रम में बुलन्दशहर इकाई के प्रमुख श्री आर०एस० ढाका एवं महाप्रबन्धक गन्ना तथा सहायक महाप्रबन्धक गन्ना द्वारा गाँव गाँव में कृषको को जागरूक करने के उदेश्य से कृषक गोषठयों का आयोजन किया जा रहा है।

वेव समूह कृषक हित में सदैव तत्पर है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 14 April 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.