रुड़की : उत्तराखंड में पेराई सत्र लगभग खत्म होने को है। लक्सर चीनी मिल 14 अप्रैल को अपना पेराई सत्र 2024-25 बंद करेगा। मिल के प्रधान प्रबंधक ने लक्सर, ज्वालापुर, लिब्बरहेड़ी व इकबालपुर गन्ना समितियों को सत्र समाप्ति का अंतिम नोटिस जारी किया है। इससे पहले मिल प्रबंधन 7 अप्रैल में पहला व 9 अप्रैल में दूसरा नोटिस जारी कर चुका है। प्रधान प्रबंधक एसपी सिंह ने कहा कि, मिल में फिलहाल गन्ने की फ्री खरीद की जा रही है। किसान गन्ना समिति की पर्ची के बिना अपना गन्ना सीधे मिल के गेट कांटे पर लाकर तुलवा रहे हैं। फिर भी मिल को क्षमता से आधा गन्ना भी नहीं मिल पा रहा है। इससे मिल में रोज 10 से 12 घंटे नो केन की वजह से पेराई बंद रहती हे। इसे देखते हुए 14 अप्रैल में सत्र समाप्त करने का आखिरी नोटिस दिया गया है।
उत्तराखंड: लक्सर चीनी मिल 14 अप्रैल को अपना पेराई सत्र बंद करेगी

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.
Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**
Leave a Reply
Log in to leave a comment.