Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री से बंद सहकारी चीनी मिल को पीपीपी मॉडल पर शुरू कराने का आग्रह

By Sugar Times Team

15 April 2025

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री से बंद सहकारी चीनी मिल को पीपीपी मॉडल पर शुरू कराने का आग्रह

लखनऊ / पीलीभीत : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुलड़िया नगर पंचायत के अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने बंद सहकारी चीनी मिल को पीपीपी मॉडल पर शुरू कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने गुलडिया भिंडारा नगर पंचायत की सीमा विस्तार का मुद्दा भी उठाया। निशांत प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी बाते रखी।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा की, यूपीएसआईडीए की तरफ से इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इससे क्षेत्र में चौड़ीकरण हो रहा है। नगर पंचायत चौराहे से सटी तकरीबन 18 दुकानें इससे प्रभावित हो रही हैं। इन दुकानों में पांच फीट राहत मिल जाए तो आजीविका चलती रहेगी। साथ ही 1979 में बनी गुलड़िया भिंडारा नगर पंचायत का विस्तार कर भिंडारा और गिधौर गांव को इसमें शामिल करने की मांग की।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 15 April 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.