Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

उत्तर प्रदेश: मोरना सहकारी चीनी मिल के विस्तारीकरण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा

By Sugar Times Team

31 May 2025

उत्तर प्रदेश: मोरना सहकारी चीनी मिल के विस्तारीकरण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा

मुझफ्फरनगर : प्रदेश में गन्ना, चीनी उद्योग एवं आबकारी विभाग की प्रमुख सचिव वीना कुमारी मीणा ने कहा कि, मोरना सहकारी चीनी मिल के विस्तारीकरण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा। पिछले कई सालों से किसान विस्तारीकरण की मांग कर रहे थे। मिल के विस्तारीकरण के बाद किसनोंओ को पेराई के लिए लंबा इंतजार नही करना पड़ेगा। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना में गन्ना विभाग के अधिकारियों की बैठक भी ली। प्र

मुख सचिव वीना कुमारी मीणा ने मिल की व्यवस्था, पेराई क्षमता, जरूरी आवश्यकताओं और गन्ना उत्पादकों की समस्याओं पर मंथन किया। डीएम उमेश मिश्र, उप गन्ना आयुक्त ओमप्रकाश सिंह, डीसीओ संजय सिसोदिया, मोरना मिल के प्रबंधक विजय प्रकाश पाण्डेय, रालोद मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, डॉ. अमित ठाकरान, विदित मलिक, विकास सहरावत ने मोरना मिल के विस्तारीकरण की मांग रखी। मीणा ने शुकतीर्थ क्षेत्र के गांव इलाहबास में खेतों पर जाकर किसानों से गन्ने की बुवाई, प्रजाति, पैदावार व बीज आदि के विषय में जानकारी ली। टंच विधि से बोए गए गन्ने की बुवाई का निरीक्षण किया तथा प्रगतिशील किसान ब्रजवीर सिंह राठी से इस तकनीक के लाभ जाने।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 31 May 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.