Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

उत्तर प्रदेश: बदायूं जिले में गन्ने के क्षेत्र में गिरावट

By Sugar Times Team

9 November 2024

उत्तर प्रदेश: बदायूं जिले में गन्ने के क्षेत्र में गिरावट

बदायूं : जिले में गन्ने के क्षेत्र में इस साल गिरावट हुई है। अम्र उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, किसानों का गत वर्ष का करोड़ रुपये गन्ना मूल्य चीनी मिल पर बकाया है। मिल द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान में हो रही देरी के कारण किसानों का गन्ने की फसल से मोह भंग होता दिख रहा है। किसान गन्ना खेती से दूरी बनाते नजर आ रहे है, और इसलिए जिले में इस बार गन्ने का रकबा गत वर्ष की अपेक्षा 13 फीसदी कम है।

जिले में गत वर्ष 21,461 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना बोया गया था, जो इस बार घटकर 18,577 हेक्टेयर रह गया है। जिले में गन्ना भुगतान की स्थिति पर नजर डाले तो 10 अक्टूबर तक बिसौली, न्यौली और करीमगंज चीनी मिल पर 32 करोड़ 57 लाख रुपये बकाया चला आ रहा है। 30 अक्टूबर तक की बात करें तो बिसौली की यदु और न्योली चीनी मिल पर कुल 10 करोड़ 19 लाख रुपये बकाया था। न्योली चीनी मिल ने पूरा भुगतान कर दिया। अब केवल बिसौली की यदु शुगर चीनी मिल पर किसानों का गत वर्ष का पांच करोड़ 17 लाख रुपये बकाया रह गया है। हालांकि मिल प्रशासन एक सप्ताह के अंदर भुगतान करने की बात कह रहा है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 9 November 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.