Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

38 चीनी मिलों के क्षमता में वृद्धि और गन्ना बुआई का क्षेत्रफल नौ लाख हेक्टेयर बढ़ाने का काम सरकार ने किया है: अमित शाह

By Sugar Times Team

28 May 2024

38 चीनी मिलों के क्षमता में वृद्धि और गन्ना बुआई का क्षेत्रफल नौ लाख हेक्टेयर बढ़ाने का काम सरकार ने किया है: अमित शाह

कुशीनगर, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सपा और बसपा की सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की पूर्ववर्ती सपा-बसपा की सरकारों ने एक-एक कर कुशीनगर की पांच-छह मिलों को बंद कर दिया गया।

केंद्रीय गृहमंत्री ने पडरौना के उदित नरायन पीजी कॉलेज के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में 20 बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने का काम किया है। बसपा के समय में प्रदेश की 19 चीनी मिलें बंद की गई। अखिलेश यादव के समय में 10 चीनी मिलें बंद की गईं। और हमने बंद चीनी मिलें शुरू करने का काम किया और साथ ही पांच नई चीनी मिलों की स्थापना की। 38 चीनी मिलों के क्षमता में वृद्धि भी किया गया।

गृहमंत्री ने कहा कि चीनी मिलों के चालू होने से गन्ना बुआई का क्षेत्रफल नौ लाख हेक्टेयर बढ़ाने का काम सरकार ने किया है। साल 1995 से 2017 तक सपा, बसपा ने सिर्फ 23 हजार करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान किया था। जबकि 2017 में भाजपा सरकार आने के बाद 2024 तक दो लाख 50 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी एथेनॉल पॉलिसी लेकर आए। पहले उत्तर प्रदेश में 42 करोड़ लीटर एथेनॉल बनता था। आज 156 करोड़ लीटर एथेनॉल उत्तर प्रदेश में बन रहा है। 20 प्रतिशत एथेनॉल में बलेंडिंग का नियम करके पेट्रोल-डीजल के इम्पोर्ट का बिल तो घटाया ही मेरे किसानों के घर में रुपया भेजने का काम भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 28 May 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.